अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
6 क्या सभी प्रकार के कस्टमर से समान डॉक्यूमेंट लिए जाते हैं?
नहीं. सत्यापित किए जाने वाली तथ्य और मांगे जाने वाले डॉक्यूमेंट, कस्टमर के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होते हैं.
7 किसी व्यक्ति के नाम पर अकाउंट खोलने हेतु पहचान प्रमाण के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?
अकाउंट खोलने के लिए निम्न में से किसी एक डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है:
- पासपोर्ट
- पैन (PAN) कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पहचान पत्र (बैंक की संतुष्टि के अधीन)
- कस्टमर की पहचान और निवास की पुष्टि करने वाले किसी मान्यताप्राप्त लोक प्राधिकरण या लोक सेवक का पत्र (बैंक की संतुष्टि के अधीन)
8 सही स्थायी एड्रेस के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है?
सही स्थायी एड्रेस के लिए निम्न डॉक्यूमेंट में से किसी एक की आवश्यकता होती है:
- फोन का बिल
- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट (नवीनतम)
- किसी भी मान्यता प्राप्त लोक प्राधिकरण से पत्र
- बिजली का बिल
- राशन कार्ड
- नियोक्ता से पत्र (केवल कॉर्पोरेट और अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं के लिए मान्य और इसके लिए बैंक को नियोक्ता द्वारा नामित अथॉरिटी के बारे में पता होना चाहिए. यह पहचान/एड्रेस किसी एक के डॉक्यूमेंट के साथ पूरक डॉक्यूमेंट होगा)
9 एक प्रोपराइटरी संबंधित अकाउंट खोलने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी?
Any two of the following documents standing in the name of the concern are required
- रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- दुकान और स्थापना अधिनियम के तहत नगरपालिका अधिकारियों द्वारा जारी लाइसेंस
- Sales Tax Returns duly acknowledged by the Department
- Income Tax Returns duly acknowledged by the Department
- CST/VAT सर्टिफिकेट
- सेल्स टैक्स/सर्विस टैक्स का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा सर्टिफिकेट
- फूड और ड्रग अथॉरिटी द्वारा सर्टिफिकेट
Certificate by Institute of Chartered Accountant/Cost Accountant of India/ Company Secretaries of India (applicable only in case of Chartered Accountants/Cost Accountants)
- केंद्र/राज्य सरकार प्राधिकरण द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन/लाइसेंस
- DGFT द्वारा जारी किया गया इम्पोर्टर-एक्सपोर्टर कोड
उपरोक्त के अलावा, व्यक्ति (प्रोपराइटर) की पहचान और एड्रेस प्रमाण के लिए प्रश्न क्रमांक 7 और 8 में वर्णित डॉक्यूमेंट में से कोई एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा.
| वापस जाएं अगला |
|---|







